भरत लाल गोयल,
——————————————
फरह। दीनदयालधाम का बाक्सर संतोष कुमार पाठक तंजानिया में अपनी बाक्सिंग के जलवे बिखेरेगा। अफ्रीका के उक्त देश में 22 सितम्बर को बाक्सिंग में अन्तर्राष्ट्रीय शो होने जा रहा हैं।

छोटे से गांव के झोंपडी में पले बढे खिलाडी संतोष को इत्मनीनान भी न था कि उसे इतना बडा आफर मिलेगा। तंजानियां की शरीफ बाक्सिंग जिम ने अंन्तर्राष्ट्रीय शॉ में प्रतिभाग के लिए अपने खर्चे पर आमंत्रित किया है। संतोष गांव से 18 सितम्बर को रवना हो जाएंगे। विदेश के आमंत्रण पर उनके परिजन फूले नहीं समा रहे हैं। संतोष वहां अपनी प्रतिभा का परिचय देंगे। इसके बाद वे 23 सितम्बर को पुन स्वदेश के लिए रवाना होजाएंगे। उनको तंजानिया की खेलकूद संस्था की ओर से आमंत्रण पत्र मिल गया है।
——————————————






