2011 टैट धारक मांगों को लेकर अडे धरने पर

न्यूज। पीडीयू समाचार
————————————–
2011 में टैट पास अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर धरने पर जम गए हैं। उनकी मांगें है कि सरकार उनको स्थाई नियुक्ति दे।
अभ्यर्थीयों का कहना है कि 2011 टैट में खुलकर धांधली हुई थी। विभाग के अधिकारियों ने मिलीभगत कर अयोग्य व्यक्तियों को भी अच्छे नम्बरों से पास कर सर्टिफिकेट जारी कर दिया था। इससे वे नौकरी पा गए। जबकि योग्य युवा अभी भी संघर्ष कर रहे हैं। उनकी मांग है कि उनको स्थाई नौकरी दी जाए और आगामी 95 हजार अध्यापक भर्ती में शामिल होने का उनको मौका दिया जाए।


—————————————–

हंगामेदार रही फरह क्षेत्रपंचायत की बैठक
फरह। क्षेत्र की समस्याओं को लेकर बीते दिन ब्लॉक पर आयोजित क्षेत्रपंचायत की बैठक हंगामादार रही। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉकप्रमुख ने की।
कई प्रधानों का कहना था कि उनकी पंचायतों के साथ भेदभाव बरता जा रहा है। प्रमुख उनकी पंचायतों में भी विकास कार्यों को अंजाम दें। कई बीडीसी सदस्यों ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत पंचायतों मे बनने वाले शौचालयों की शिकायत की। इसके अलावा नहरों क ेलेकर भी बैठक में हंगामा रहा। बीडीसी सदस्यों का कहना था कि गांवों में इन दिनों बारिश के पानी को लेकर संकट खडा हो गया है। धर्मपुरा, मलिकपुर के लोगों का कहना था क सिकन्दर टर्मिनल की पटरी बार बार टूटने से उनके धान के खेत जलमग्न हो जाते हैं। पटरियों को पक्की करने की कोई योजना बन सके तो प्रमुख बनवा दें । इस पर ब्लॉक प्रमुख नरेन्द्र सोलंकी ने कहा कि क्षेत्रपंचायत निधि में विकास बजट सीमित होता है। इससे भारी भरकम राशि के कार्य नहीं कराए जा सकते । लेकिन वे हर गांव को प्राथमिकता दे रहे हैं। किसी की शिकायत नहीं रहने दी जाएगी। इस मौके पर बीडीओ सत्यप्रकाशयादव के अलावा समस्तबीडीसी और प्रधान मौजूद थे।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*