वेतन काटने का दिया निर्देश

फरह।
शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ शेरसिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अस्पताल के अंदर गई खामियां नजर आयीं एवं अस्पताल में कुछ कर्मचारी और डॉक्टर अनुपस्थित भी मिले। इस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ शेरसिंह ने नाराजगी जताते हुए अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन काटने के निर्देश भी दे दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने बार्ड में भर्ती प्रसूता महिला का हाल-चाल भी जाना और केंद्र पर मरीजों को दी जा रही दवाओं की जानकारी की। कुछ दवाओं का एवं वेक्सीन का रखरखाव उचित नहीं मिला तो इसपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अस्पताल कर्मियों को हिदायत भी दी और अस्पताल प्रभारी को सफाई रखने के लिए आदेश भी दिए। इस दौरान केंद्र प्रभारी डॉ रामवीर सिंह मौजूद रहे।मथुरा वापस लोटते समय बाद स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया वहां भी हालत ऐसे ही नजर आए जिस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्पष्टीकरण मांगा।






