
फरह। बारिश से मौसम गुरूवार की शाम को एकदम सुहाना हो गया। दोपहर तक मौसम तो नम था, लेकिन शाम को अचानक आसमां में बादल छा गए और बरस पडे। हालांकि मथुरा में बरसात नहीं हुई। कई स्थानों पर बरसात हल्की रही। वहीं फरह और आसपास बरसात का असर अच्छा रहा। शाम को सात बजे तक आसमां से पानी टपकता रहा।






