शासन के निर्देश पर डीएम की कमेटी ने डीएलएड कालेजों का किया पुन निरीक्षण

भरत लाल गोयल
——————————————
मथुरा। उच्चशिक्षा को गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए शासन ने संस्थानों की ग्रांउड रिपोर्ट तैयार कराना शुरू कर दिया है। जनपद में डीएलएड संस्थानों का पुन भौतिक निरीक्षण कराया जा रहा है।
पूर्व में डायट प्राचार्य मुकेश अग्रवाल की टीम ने जनपद के 85 डीएलएड कालेजों की ग्राउंड रिपोर्ट तैयार की थी। उनमें मानके के अनुरूप वे व्यवस्थाएं देखीं थीं जो मान्यता के समय पर अवलोकित की जाती हैं। दरअसल बल्देव , राया, गोबर्धन ब्लॉक में कई ऐसे कालेज सालों से संचालित हो रहे थे, जो मानक पर कहीं खरे नहीं उतर रहे थे। डायट प्रिंसीपल मुकेश अग्रवाल ने ऐसे कालेजों की रिपोर्ट शासन को भेज दी। इसके बाद शासन ने जनपद के संस्थानों की क्रास चेंकिंग के लिए डीएम को जिम्मेदारी प्रदान की। डीएम ने कालेजों की भौतिक जांच के लिए अलग अलग अधिकारियों की टीम गठित की। गुरूवार को जनपद में कई कालेजों का निरीक्षण किया गया। निर्धारित प्रपत्र पर कालेज संचालकों से सूचनाएं मांगी गई और देखा गया कि संस्थानो में अध्यापक हैं भी या नहीं । छात्र पढने आते हैं या नहीं।


——————————————
कहीं सख्ती तो कहीं औपचारिकता निभाई जा रही
संस्थानों की जांच में कहीं कहीं सख्ती बरती जा रही है तो कहीं कहीं बिल्कुल औपचारिकता निभाई जा रही है। यानी आख बंद कर भौतिक सत्यापन किया जा रहा है।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*