एससी-एसटी कानून थोपने का किया विरोध

मथुरा/लखनऊ
न्यायालय के आदेश को केंद्र सरकार के द्वारा संसद में बदलकर एससी-एसटी कानून पर अध्यादेश लागू करने पर सवर्ण समाज के लोगों में आक्रोश पनप गया है।सवर्ण समाज के लोगों में भाजपा सरकार के खिलाफ तो आक्रोश है बल्कि कांग्रेस के खिलाफ भी आक्रोश है क्योंकि विपक्ष में रहकर भी इस फैसले का विरोध नहीं किया।

सोमवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं दीपक गौड़ ने लखनऊ स्थित राजभवन में एससी एसटी कानून के विरोध में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।एवं उत्तर प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था और विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्यपाल महोदय के समक्ष अपनी बात रखी। महामहिम राज्यपाल ने अखिल भारतीय एकता ब्राह्मण संघ के पदाधिकारियों की बात सुन डीजीपी को निर्देश देने की बात कही और समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। इस मौके पर शिवसेना के जिलाध्यक्ष एवं प्रभारी लोकसभा मथुरा मुरारी लाल शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।






