फरह।बीते दिनों से हो रही लगातार बारिश से गरीबों के आधा दर्जन कच्चे मकान पानी भरने के कारण टूट चुके हैं। तो वहीं आधा दर्जन पशु घायल हो गए हैं।

PDU समाचार
थाना फरह क्षेत्र के अंतर्गत गांव जमालपुर में बीते दिनों हुई लगातार बारिश के कारण आधा दर्जन मकान टूट चुके हैं एवं कुछ मकान चपेट में आ गए।मकान टूटने से गरीबों के पशु भी चपेट में आने के कारण घायल हो गए हैं जिसमें दो बकरियों की मौत एवं चार बकरियां जख्मी हुए हैं।

गांव जमालपुर में बस्ती में रहने वाले शिल्पकार ताला चाबी बेच कर अपना जीवन यापन करते हैं। लगातार बारिश के पानी ने उनके कच्चे घरों में आपदा की तरह टूट पडा है जिससे उनका जनजीवन मुश्किल में पड़ गया एवं इकट्ठे हुए पानी में सड़न पैदा होने के कारण मच्छर पैदा हो रहे हैं जिससे बीमारियां पनप रही हैं।समाचार पत्र में खबर प्रकाशित होने के बाद लेखपाल रामनरेश मौके का मुआयना किया और गरीबों की मदद का आश्वासन दिया।

लेखपाल रामनरेश ने बताया मकान टूटने के कारण आधा दर्जन बकरियां घायल हो गई हैं एवं दो बकरी गंभीर घायल होने के कारण मर चुकी है ऐसी सूचना ग्रामीणों ने दी है।
बस्ती में रहने वाले शिल्पकार हीरा,जवाहर सिंह,जनरल सिंह,पिस्तौल सिंह,राणा सिंह आदि ग्रामीणों ने बताया पानी के निकलने का कोई रास्ता उपलब्ध नहीं किया गया है

प्रशासन से व ग्राम प्रधान से किसी भी तरह की कोई सहायता भी उपलब्ध नहीं की गई है इसी तरह बरसात का पानी रुका रहा तो सुरक्षित मकान भी इसकी चपेट में आ सकते हैं।






