– परिवार में से दो लोगों को आगरा भेजा
फरह। पीडीयू समाचार
बिसू की एक छात्रा की बुखार ने जान ले ली। स्वास्थ्य विभाग इतने पर भी हाथ पर हाथ रखकर बैठा है।
गांव की छात्रा अंजलि पुत्री तुहीराम 14 वर्ष फरह स्थित जीजीआईसी में कक्षा नवीं में पढ रही थी। वह बीते दिन कालेज से घर पहुंची , तभी उसे जोर से बुखार आया। परिजन कुछ समझ पाते। इससे पहले वह मौत के आगोश में समा गईं। परिजनों ने उसे कई डाक्टरों पर दिखाया , लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। परिजनों ने बताया कि अंजलि को मलेरिया बुखार आया था। उनको तनिक भान नहीं था कि मलेरिया उसकी जान ले लेगा।

——————————————
परिवार में बुखार पीडित दो अन्य लोगों को आगरा भेजा
अंजलि की मौत के बाद परिवार बुरी तरह हिल गया। दो अन्य लोग भी उसी परिवार में बुखार से पीडित थे। वे भी कहीं अंजलि की तरह मौत के मूंह में न फंस जाएं, इस लिए मंगलवार की सुवह उनको आगरा अस्पताल में दाखिल करा दिया गया।






