ग्रामीण स्वच्छता मिशन पर महुअन की कालेजों में किया सर्वेक्षण

– छात्रों ने मोबाइल से प्रेषित किए सर्वे संदेश
भरत लाल गोयल
——————————————
महुअन स्थित मुकदमबिहारी लाल डिग्री, इंटर सहित डीएलएड कालेजो ंमें ग्रामीण स्वच्छता मिशन को लेकर जिले की रेंकिंग के संबंध में सर्वे किया। सर्वे में ब्लॉक के अधिकारीयों ने अपनी देखरेख में छात्रछात्राओं से सर्वे कराया।
सहायक खण्ड विकास अधिकारी संतोषकुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी दीपांक्षा, मिशन की ब्लॉक कार्डिनेटर ने कालेजों मे ंपहुंचकर छात्रछात्राओं की राय जानी। उनको बताया कि प्रदेश स्तर पर हर जनपद को स्वच्छता संबंधी रेंक प्रदान की जा रही है। इसमें मथुरा जनपद का भी उल्लेखनीय स्थान आ रहा है। यदि छात्रछात्राएं सर्वे में भागीदारी करें, तो और बेहतर रेंक जनपद को मिल सकती है। एडीओ संतोष कुमार ने स्टूडेंटस से कहा कि डीएम के आदेश पर सर्वे चल रहा है। राष्ट्रनिर्माण में बिधार्थियों के योगदान को भी कम नहीं आंका जा सकता। ब्लॉक कार्डिनेटर ने भी स्टूडेंटस को प्ले स्टोर से एप डाएन कर सर्वे में भागीदार बनाया। सैकडों स्टूडेंटस ने इस सर्वे में भाग लेकर अपनी राय प्रेषित की। इस मौके पर प्रवक्ता पंकज, रघुवीर, आरएनशर्मा, अर्चना, भरत गोयल आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*