आगामी 5 तारीख को देवकीनंदन की अध्यक्षता में वृंदावन में होगी बैठक
फरह।केंद्र सरकार के द्वारा ैब् ैज् एक्ट के पक्ष में लाए गए अध्यादेश के खिलाफ क्षेत्रीय लोगों एवं सर्वदलीय पार्टियों ने बैठक कर फैसले का विरोध किया और विरोध में मोर्चा अभी खोला है। हाईवे स्थित एबीएस स्कूल में सर्वदलीय व कई संगठनों पार्टियों की बैठक हुई जिसमें दो दर्जन से अधिक लोग मौजूद रहे।

प्रधान संगठन अध्यक्ष ठाकुर राजकुमार एवं पूर्व प्रधान गजेंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा जितने भी ैब् ैज् से प्रताड़ित वर्ग हैं सब के सहयोग से इस गूंज को जन जन तक पहुंचाया जाएगा। सर्वोच्च न्यायालय का उलंघन कर विपरीत फैसला करते हुए केंद्र सरकार ने ैब् ैज् के पक्ष में जो अध्यादेश लागू किया है उसके विरोध में मीटिंग संपन्न की गई है व विरोध में मोर्चा खोला गया। जिसकी गूंज गांव गांव से होकर दोबारा न्यायालय तक जाएगी। और सरकार को अपना फैसला बदलना पड़ेगा। आगामी 5 तारीख को वृंदावन में होने वाली सभा में व्यापक रूप से विरोध किया जाएगा।
इस दौरान लाखन प्रधानए अशोक शर्माएजयपालएमोहन सिंह तोमरए हरेंद्र सिंह एपीतम सिंह एठा के के सिंहएराकेश सिंह चौहानए सोनू आदि लोग मौजूद रहे।






