शांति और सौहार्द के साथ नमाज अता हुई

न्यूजटीम। पीडीयू समाचार
——————————–
मथुरा। मथुरा समेत देहात में शांति के सदा नमाज अता की गई। हिन्दुओं ने भी मुस्लिमों के गले लगाकर उनको ईद की बधाईयां दीं।


शहर की जामामस्जिद सहित डीगगेट, धौलीप्याउ समेत कई जगहों पर नमाज अता की गई। इस मौके पर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहे। देहात में भी शांति सौहाई के साथ नमाज अता हुई। फरह में सुवह से ही नमाजी जामा मस्जिद में एकत्रित होने लगे थे। आठ बजे का नमाज शुरू हुई। इस बीच हिन्दू भी उनको ईद की बधाई देने के लिए ईदगाह पर पहुंच गए। जैसे ही वे नमाज अता कर बाहर निकले हिन्दुओं ने उनके गले लगकर बधाई दी। इस मौके पर एसडीएम सदर क्रांतिशेखर, चेयरमेन कृष्णकांत पचौरी ने भी नमाजियों के गले लगकर बधाई प्रदान की। इस मौके पर पुलिस की माकूल व्यवस्था रही।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*