– दो साल से फरह और आसपास के लोग जूझ रहे जाम की समस्या से
– हर बरसात में भर जाता है पानी
भरत लाल गोयल
——————————————
फरह। रविवार को दोपहर के बाद आई बरसात ने फरह पर फिर लम्बा जाम लगा दिया। वाहनों की लाइन दोनों ओर दो किलोमीटर तक लग गई। तमाम यात्री जाम में काफी देर तक फंसे रहे।

एनएचएआई की निर्माणदाई संस्था की हीलाहवाली की खामियाजा फरह और आसपास के लोगों को ही नहीं वरन हाईवे से गजरने वाले हर उस नागरिक को भुगतना पड रहा है, जो जाम में फंस जाता है। उस समय उसकी क्या स्थिति होती है, कोई उससे ही पूछे। लेकिन सरकारी नुमाइंदों पर इसका क्या असर हो सकता है।
हाईवे के सिक्स लेन चौडीकरण के साथ ही फरह पर अंडरपास प्रस्तावित था। इसका निर्माण कार्य भी दो साल पूर्व प्रारम्भ करा दिया गया, लेकिन तब से आज तक इसका निर्माण पूरा नहीं हो सका है। जबकि इससे बाद के आगरा के चार ओवरब्रिज, मथुरा के तीन फलाईओवर पूर्ण भी हो चुके हैं। आलम यह है कि अब फरह के परखम चौराहा स्थित इस अंडरपास पर आए दिन जाम लग रहा है। वाहनों की लम्बी लाइन किसी भी आपको दिख जाएगी। इससे कब छुटकारा मिल सकेगा, यह बताने वाला कोई नहीं है। रविवार को छुटटी मनाने निकले तमाम दिल्ली और हरियाणा के लोग जाम में फंसे रहे। वाहनों की कतारें फतिहा कट और दूसरी ओर फराह देवी मन्दिर तक लगी रहीं। हाल यह था कि वाहन रेंग कर भी नहीं चल पा रहे थे।
वर्जन
मामला हाईवेप्राधिकरण है। समाधान वही करेगी। नगरपंचायत के स्तर की समस्या होती तो कभी का निदान हो जाता। लेकिन कई बार जन हित में एनएचएआई के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया है, लेकिन परिणाम ढाक के तीन पात रहे हैं।
केके पचौरी, चेयरमेन फरह






