सोशलमीडिया पर श्रद्वाजंलि देने का लगा तांता, डीपी में अटल


पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर पूरा देश शोकाकुल है। दो दिन से सोशलमीडिया पर उनको श्रद्वाजंलि देने वालों का तांता लगा हुआ है। अपने शब्दों और भावों से वे पूर्व प्रधानमंत्री को शोक श्रद्वाजंलि प्रदान कर रहे हैं। एक ने तो यहां तक लिखा कि अब ऊपर वाले के आगन में रौनक हो रही होगी। एक अन्य ने लिखा कि जीवन अटल है और मृत्यु भी अटल। इस तरह नानाप्रकार से भावों को फेसबुक, व्हाटसग्रुप व इंस्टाग्राम पर व्यक्त कर उनको श्रद्वाजंलि प्रदान की जा रही है। कई लोगों ने तो अपनी फेसबुक और व्हाइटस ग्रुप डीपी में पूर्व प्रधानमंत्री की श्रद्वानवत फोटो परिवर्तित कर ली है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*