झंडीपुर में खेत पर भैंस चरा रही बृद्वा को लहुलुहान कर लूटा

– संदेह के आधार पर एक को पुलिस ने पकडा
– अस्पताल में बृद्वा मौत और जिंदगी से जूझ रही
– पूर्व प्रधान की मां है लुटेरों का शिकार बनी बृद्वा
न्यूज टीम। पीडीयू समाचार
——————————————
फरह। झंडीपुर में एक 80 वर्षीय बृद्वा को लहुलुहान कर नकदी और कानों के कुंडल और गले के ओम लूट ले गए। बृद्वा को घायलावस्था में स्वर्णजयंती अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने शक के आधार पर एक ग्रामीण को पकड लिया हैं। सूत्रों के अनुसार उससे लूटा माल भी बरामद किया है।


घटनाक्रम के अनुसार गांव के पूर्व प्रधान नेम सिंह की 80 वर्षीय मां महादेवी बीती शाम को अपने खेत पर पशु चरा रही थी। बृद्वा बेटों से अलग रह रही थी। खेत पर एकांत पाकर बदमाशों ने बृद्वा की आंखों में धूल झोंक दी। इसके बाद उस पर चाकुओं से ताबडतोड प्रहार किए। बृद्वा जब बेहोश हो गई तो बदमाश पैने धारदार किसी बस्तु से कानों को काटकर सेने की तडकी और गले में पडे पौन तोला के ओम को ले गए। परिजनों ने बताया ि कवह नकदी में रखती थी। बदमाश बृद्वा को बरी तरह लहुलुहान कर नकदी को भी ले गए। संयोग से जब वहां से देरशाम को कुछ ग्रामीण निकल रहे थे। उन्होने लहुलुहान अवस्था में बृद्वा को देखा तो पूर्व प्रधान और अन्य परिजनों को सूचना दी। उनहोने तुरनत हीउसको स्वर्णजयंती अस्पताल में दाखिल कराया। पूर्व प्रधान नेमसिंह ने थाने में तहरीर दी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस संतोषजनक कार्यवाही नहीं कर रही है। एक आरोपी को पुलिस ने छोड दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*