वृक्षारोपण कर धरती को हराभरा बनाने का लिया संकल्प

न्यूजटीम। पीडीयू समाचार
——————————————


मथुरा। समूचे जनपद में स्वतंत्रतादिवस के दिन वृक्षारोपण कर धरती को सुन्दर और हराभरा बनाने का संकल्पलिया। इस मौके पर जगहजगह वृक्षारोपण किया। मथुरा शहर में कलेक्ट्रेट तथा विभिनन सरकारी आफिस परिसर में वृक्षरोपण किया गया। इसके अलावा मथुरा के दो दर्जन स्कूला कालेजों में वृक्ष रोपित किए गए। धानासमसाबाद में भी ग्रामीणों ने पेड लगाकर धरती को हराभरा बनाने की कबायद की। नगलाचन्द्रभान में उर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ वृक्षारोपण किया। फरह स्थित जीजीआईसी में सीएमओ, केन्द्रअधीक्षक डा रामवीर, प्रिंसीपल नम्रता ने वृक्ष रोपे। बसस्टैण्ड पर चेयरमने केके पचौरी, रोडबेज के अधिकारियों ने सयुंक्तरूप से वृक्ष लगाए। इसी तरह मथुरा में भाजपा नेता कल्पना गर्ग ने भी वृक्ष लगाकर पृथ्वी को हराभरा बनाने का संदेश दिया। समाजसेवी ठा केके सिह, ठा सुरेश चौहान आदि ने भी वृक्षारोपण कार्यक्रम को आगे बढाते हुए पौधों को लगाकर उनके बचाने का भी संकल्प लिया।
———————

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*