फरह। दीनदयाल धाम स्थित विद्यालय में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने भाषण व्यक्त किए उन्होंने कहा प्रदेश सरकार ने उत्तरप्रदेश में 9 करोड़ पौधे रोपित करने का लक्ष्य लिया है।

भाषण से पहले श्री शर्मा ने दीनदयाल धाम के निदेशक राजेंद्र प्रसाद एवं जिला अधिकारी सर्वज्ञ राम यादव,भाजपा मीडिया प्रभारी प्रदीप गोस्वामी व वन विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण किया।

इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय समिति के अध्यक्ष अशोक टेंटीवाल,प्रबंधक निरंजन पाठक,चेयरमैन के के पचौरी,मीडिया प्रभारी प्रदीप गोस्वामी
जगमोहन पाठक, जिलाउपाध्यक्ष ठा दीवान सिंह तरकर,किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह, प्रशासनिक अधिकारी व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संचालन ब्रजमोहन गौड़ ने किया।







