मथुरा जनपद मथुरा के फरह नगर पंचायत से तीन बार चेयरमैन रहे मुरारी लाल शर्मा को मथुरा जनपद से जिला अध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया।लखनऊ पहुंच कर शिवसेना की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए शिवसेना की सदस्यता ग्रहण की

शिवसेना राज्य प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह ने माननीय उद्धव ठाकरे की अनुमति से श्री शर्मा को पार्टी में शामिल करते हुए शिवसेना मथुरा का जिला प्रमुख तथा मथुरा लोक सभा प्रत्याशी/प्रभारी नियुक्त किया है।फरह नगर पंचायत में चेयरमैन की तीन बार हैट्रिक मारने वाले श्री शर्मा को राजनीति में चाणक्य माना जाता है।






