सुविधाओं से सुज्जित एबीएस पब्लिक स्कूल में संस्कार शिक्षा पर भी जोर

– फरह क्षेत्र का पहला सीबीएसई मान्यता प्राप्त स्कूल
– पिछले साल से हाईस्कूल की भी कक्षाएं हो रहीं संचालित
————————————-
——————————————


फरह। फरह से 5 किलोमीटर मथुरा की ओर एनएच-2 पर स्थित एबीएस पब्लिक स्कूल में पाठयक्रम ही पूर्ण नहीं कराया जा रहा वरन संस्कार शिक्षा भी पूरे साल जोर रहता है। ताकि स्टूडेंटस में नैतिकता का विकास हो सके।


प्राकृतिक वातावरण में हरेभरे लॉन के बीच स्थित स्कूल हर किसी को अपनी ओर लुभा रहा है, न केवल आकर्षक इमारत के कारण वरन शैक्षिक गुणवत्ता के कारण भी। सालभर पाठयक्रम के साथ साथ संस्कार शिक्षा और संगीत आदि पर भी फोकस किया जाता है। शिक्षणेत्तर गतिबिधियों का भी आयोजन अहम हिस्सा रहता है।
वर्तमान में स्कूल के चेयरमेन रिटायर्ड आईएएस भगत सिंह वर्मा हैं। वर्तमान में स्कूल में पीजी से लेकर दशवीं तक कक्षाएं संचालित है। स्कूल में 500 की छात्र संख्या है। शैक्षणिक गुणवत्ता के मददेनजर इसमें इजाफा हो रहा है। इसके पीछे अध्यापक अध्यापिकाओं की कठोर मेहनत और आईएएस दिमाग माना जा रहा है। चेयरमेन श्री वर्मा कहते हैं कि बच्चों को पाठयक्रम ही पूरा नहीं कराया जाता है, वरन उनमें संस्कार विकसित करने के लिए संस्कारों पर भी स्कूल में जोर रहता है। उनके बहुमुखी विकास के लिए इनडोर और आउटडोर खेलकूद भी कराए जाते हैं। इसके अलावा ,स्मार्ट क्लासेज, हॉबी क्लासेज और डांस इत्यादि के माध्यम से उनमें शिक्षण के प्रति रूचि जाग्रत की जा रही है। योग्य टीचिंग स्टाफ की कठोर मेहनत और पुस्तकालय की पूर्ण व्यवस्थाओं के जरिए स्टूडेंटस की प्रतिभा को निखारा जा रहा है। वर्ष में दो बार पाठयक्रम पूर्ण करा दिया जाता है। फिर हर माह बच्चों की परख परीक्षाएं लेकर उनका शिक्षण स्तर भी मापा जाता है। बच्चों को भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से भी तैयार किया जा रहा है। कम्पयूटर शिक्षा से लेकर नैतिक शिक्षा पर भी कालेज में जोर है। इसके अलावा आरओ वाटर, सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में शिक्षण कार्य, नियमित मेडीकल चेकअप। उन्होने क्षेत्र के अभिभावकों से भ्रम न पडने की सलाह देकर अपने पाल्यों के सुनहरे भविष्य के लिए विधालय में प्रवेश दिलाने का आग्रह भी किया है।
—————————————–

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*