फरह से लेकर मथुरा तक स्वागत का रेला रहा कॉपरेटिव चेयरमेन का

– रैपुराजाट, फरह और महुअन टोल पर किया गया स्वागत
भरत लाल गोयल, चीफ एडीटर पीडीयू समाचार
——————————————


मथुरा। जिला कॉपरेटिव बैंकों के नवनिर्वाचित चेयरमेन चौधरी तेजवीर सिंह का सोमवार को मथुरा में जगह जगह फूलमाला और साफा बांधकर स्वागत किया गया। श्री चौधरी जैसे ही लखनऊ से मथुरा सीमा पर पहुंचे, पहले से ही स्वागतोत्सुक बैठे कार्यकर्ताओं की बांछे खिल गईं। रैपुराजाट पर उनका भव्य स्वागत कार्यकर्ताओं पर पदाधिकारियों ने किया। इसके बाद फरह स्थित परखम चौराहा पर भी ग्रामीणों द्वारा उनका जोशीला स्वागत किया गया। तत्पश्चात वे दीनदयालधाम पहुंचे । वहां उनहोने पं दीनदयाल की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद मांगा। दौलतपुर रहीमपुर मार्ग से वे सीधे महुअन टोल पहुंचे तो पदाधिकारियों ने ढोल नगाडों की धुन पर उनका साफा और माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद टाउनशिप, मथुरा में जगह जगह उनके स्वागत को लोगों की भीड उमड पडी। इस मौके पर उन्होने कहा कि भाजपा की सरकार गरीबों की सरकार है। इस सरकार में गरीबों का हित चिंतन किया जाता है। उनहोने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव जीतकर भाजपा पुन सरकार बनाएगी। श्री चौधरी ने कहा कि भाजपा राज से लोगों में फील गुड हो रहा है। उन्होने कहा कि हर क्षेत्र में प्रगति के द्वार खुले हैं। उन्होने कहा कि अंतर्राष्टीय स्तर पर भारत की साख स्थापित हुई हैं अर्थव्यवस्था सुदृढ हुई है। आर्थिक मोर्चों पर देश की रेकिंग में सुधार हुआ है। स्वागत करने वालों में फरह चेयरमेन केके पचौरी, ठा केके सिंह, जगमोहन पाठक, ठा सुरेश सिंह चौहान, महीपाल सिंह, अजय परखम, अजयपाल सिंह, पप्पूपचौरी, राजदर्शन पचौरी, मंडलअध्यक्ष लाल सिंह, चौ महावीर सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*