मथुरा में हरियाली तीज पर हुए कार्यक्रम, मोना बनी क्वीन हरियाली तीज

न्यूज टीम। पीडीयू समाचार
– फरह में भी हुए कार्यक्रम तीज पर
– जीजीआईसी में भी मनाया गया हरियाली का त्यौहार
——————————————


हरियाली तीज पर महिलाओं के जगह जगह कार्यक्रम हुए। इस मौके पर महिलाएं झूला भी झूली तो सावन के राग भी गाए।
मथ्ुरा में इंजीनियर कलपना गर्ग के नेतृत्व में अग्रवाल महिला मंडल ने तीज का त्योहार मनाया। इस मौके पर महिलाओं ने झूले झूले और सावन के सुन्दर सुन्दर गीत भी गाए। इस मौके पर कई प्रतियोगिताए ं भी रखीं गईं। मोना को क्वीन हरियाली तीज का ताज पहनाया गया।

फरह में भी महिलाओं के बीच हरियाली तीज के कार्यक्रम हुए। हरेभरे बस्त्रों में महिलाएं सुसज्जित होकर धर्मशाला पहुंची। इस अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित हुए। महिलाओं ने सावन की मल्हार गाईं तो झूलों का भी लुत्फ लिया। इस मौके पर दर्जनों महिलाओं ने प्रतिभाग किया। कस्बा स्थित जीजीआईसी में अध्यापिकाओं ने तीज का पर्व बडे धूमधाम से मनाया। इस मौके पर राधाकृष्ण की झांकी भी सजाई गई और हिंडोले डालकर राधाकृष्ण को झुलाया। इस मौके पर प्रिंसीपल नम्रता ने कहा कि भारतीय बाडमय में त्यौहारों का अपना महत्व है। तीज का पर्व पर्यावरण से भी जुडा है। गोबर्धन, बल्देव , मांट, नौहझी, कोसी और अन्य जगहों पर भी तीज का त्यौहार परम्परा के साथ मनाया गया। ओल स्थित आरडीग्रुप आफ इंस्टीटयूट में छात्राओं और अध्यापिकाओं ने तीज का पर्व मनाया। इस मौके पर निदेशक केवी सोलंकी ने कहा कि हमें पर्यावरण की रक्षा करनी होगी। तभी तीज का त्यौहार मनाना सार्थक होगा। इस मौके पर कई अन्य संस्थाओं में भी पावन पर्व मनाया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*