न्यूज टीम। पीडीयू समाचार
—————————————
फरह। राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर कुरकन्दा स्थित एबीएसपब्लिक स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण के लिए ही नहीं वरन अपनी अन्य खासियत के लिए भीपहचान बना रहा हैं। स्टूडेंटस को घरों तक पहुंचाने , लाने की जिम्मेदारी की टं्रासपोर्टेशन सुबिधा के साथ साथ निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा अधिनियम 2009 का भी कालेज में पालन किया जा रहा हैं।

अतिगरीब और पिछडे वर्गों के लिए संस्थान में 25 फीसदी स्थान सुरक्षित रखे गए हैं। चेयरमेन रिटायर्ड आईएएस भगत सिंह वर्मा कहते हैं कि छात्रों को लाने लेजाने के लिए स्कूल की अपनी बसें और टेम्पो हैं। छात्रों को सुरक्षित घर से लाने और पहुंचाने के अलावा गरीब छात्रों का पूरा ख्याल रखा जाता है। आरटीई-2009 के तहत नियमों का पूरा पालन किया जा रहा है। श्री वर्मा कहते हैं कि बिधालय में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में बच्चों को शिक्षण कार्य कराया जाता है। इत्मीनान के साथ पाठयक्रम पूर्ण कराया जाता है। बिधालय में शिक्षणेत्तर गतिबिधियों पर पूरे साल जोर रहता है। इससे बच्चों के प्रतिभा को तराशा जाता है।






