-एक हजार रोपित किए नगला चन्द्रभान में
न्यूज टीम। पीडीयू समाचार
——————————————
फरह। खुशिहाली फांउडेशन ने दीनदयालधाम में बीते दिन खुशिहाली बांटी। इस मौके पर एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीआईआरजी के निदेशक डा एमएस चौहान रहे। इस मौके पर डा चौहान ने कहा कि वृक्ष अमूल्य हैं। इनसे मानवजीवन जुडा है। वर्तमान में वृक्षों की कमी से असंतुलन पैदा हो रहा है। ग्लोबल बार्मिंग जैसी समस्याएं पैदा हो रही हैं। पार्टी के राष्ट्रीय मानवाधिकार के जिलाअध्यक्ष जगमोहन पाठक ने कहा कि वृक्षों का महत्व हमें समझना होगा। अन्यथा इनका विनाश एक दिन मानवजाति के साथ अन्य जीवों का विनाश भी पैदा करेगा। इस मौके पर छायादार वक्षों के अलावा कदम्ब, आम और नींबू के वृक्ष भी वितरित किए गए। इस मौके पर निदेशक राजेन्द्र सिंह, डा रोशनलाल व अन्य दर्जनों पदाधिकारियों के अलावा सैकडां ग्रामीण मौजूद थे।







