फरह।थाना क्षेत्र की परखम चौकी के अंतर्गत गांव मुन्नी का नगला की रहने वाली विवाहिता से वर्तमान प्रधान सहित चार लोगो ने बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया।दर्ज रिपोर्ट के अनुसार परखम के समीप स्थित अपने खेतों से लौट रही मुन्नी नगला निवासी महिला से गांव परखम के वर्तमान प्रधान सुल्तानसिंह एवं उसके तीन साथियों ने महिला के साथ कुकर्म किया।

महिला ने चिल्लाना शुरु किया तो आसपास खेतों से कुछ लोग दौड़ कर चले आए अपने आप को बचाते हुए चारों लोग मौके से फरार हो गए।महिला के पति ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।
थानाध्यक्ष आजादपाल सिंह ने बताया महिला के पति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।आरोपियों तलाश जारी है जल्द ही पकड़ा जाएगा।






