MATHURA-फरह से लेकर मथुरा तक हाईवे जाम के झाम से कराह रहा

भरत लाल गोयल, चीफ एडीटर पीडीयू समाचा
——————————————
मथुरा। राष्ट्रीय राजमार्ग-2 इन दिनों में यात्रियों के लिए दर्दभरा सफर दे रहा है। फरह से लेकर मथुरा तक पूरा हाईवे जाम के झाम से कराह रहा है। इससे आवागमन भी बाधित हो रहा है।


फरह से मथुरा तक कई स्थलों पर ओवरव्रिज या फुट ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके कारण उक्त जगहों पर पर रास्ता संकीण हो जाने से जाम के हालात बन गए है। फरह पर दो साल से अंडरपास का निर्माण कार्य चल रहा है। लेकिन आज तक अंडरपास का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। कछुआ गति से हो रहे निर्माण से लोगों की दिक्कतें बढ गई हैं। हर समय यहां जाम के हालात आपको मिल जाएंगे। कभी कभी दोनों ओर दो दो किलोमीटर दूर तक वाहनों की लम्बी लाइन लग जाती है। इसके बाद मथुरा की ओर दस किलोमीटर आगे बढेंगे तो टाउनशिप पर भी ऐसी ही परिस्थितियों से आपको गुजरना पडेगा। यहां भी अंडरपास का निर्माण कार्य अभी शुरू हुआ है। इसके कारण हर समय यहां जाम बना रहता है। काफी देर तक वाहन जाम में फंसे रहते हैं। नरहौली पुल पर एक साइड में रोड बनने के कारण थाना हाईवे तो दूसरी ओर जयगुरूदेव पेट्रोल पम्प तक वाहनों की लगती लम्बी लाइनें आपकों दिख जाएंगी। मंडी चौराहा तो हर समय जाम के डूबा रहता है। लेकिन बढते जाम के दबाव का रास्ता न तो प्रशासन तलाश पा रहा है न एनचएआई। केवल ओवर व्रिजों और अंडरपासों के निर्माण पूर्ण होने का इंतजार किया जा रहा है। जबकि निमार्ण्ादाई एजेंसी के रूख को देखकर यह भविष्यवाणी कभी नहीं की जा सकती कि निर्माण निकट भविष्य में पूर्ण हो जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*