– फरह क्षेत्र का पहला सीबीएसई मान्यता प्राप्त स्कूल
– पिछले साल से हाईस्कूल की भी कक्षाएं हो रहीं संचालित
————————————-
——————————————
फरह। फरह से 5 किलोमीटर मथुरा की ओर एनएच-2 पर स्थित एबीएस पब्लिक स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिमान गढ रहा है। क्षेत्र का पहला स्कूल है जिसे सीबीएसई की मान्यता प्राप्त है।
प्राकृतिक वातावरण में हरेभरे लॉन के बीच स्थित स्कूल हर किसी को अपनी ओर लुभा रहा है, न केवल आकर्षक इमारत के कारण वरन शिक्षा की गुणवत्ता के कारण भी।

चेयरमेन रिटायर्ड आईएएस भगत सिंह वर्मा के नेतृत्व में स्कूल को कुशल मार्गदर्शन मिल रहा है। वर्तमान में स्कूल में पीजी से लेकर दशवीं तक कक्षाएं संचालित है। स्कूल में 500 की छात्र संख्या है। दिनरोज यह संख्या बढती जा रही है। इसके पीछे अध्यापक अध्यापिकाओं की कठोर मेहनत और आईएएस दिमाग माना जा रहा है। चेयरमेन श्री वर्मा कहते हैं कि बच्चों का स्कूल में पूरा ख्याल रखा जाता है। उनके बहुमुख्या विकास के लिए इनडोर और आउटडोर खेलकूद की व्यवस्था, अतिरिक्त कक्षाएं,स्मार्ट क्लासेज, हॉबी क्लासेज और डांस इत्यादि की कक्षाएं व योग्य टीचिंग स्टाफ की कठोर मेहनत और सुसज्जित पुस्तकालय की पूर्ण व्यवस्थाओं के जरिए स्टूडेंटस की प्रतिभा को तराशने में कोई कोर कसर नहीं छोडी जा रही है।

वर्ष में दो बार पाठयक्रम पूर्ण करा दिया जाता है। फिर हर माह बच्चों की परख परीक्षाएं लेकर उनका शिक्षण स्तर भी मापा जाता है। बच्चों को भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से भी तैयार किया जा रहा है। कम्पयूटर शिक्षा से लेकर नैतिक शिक्षा पर भी कालेज में जोर है। इसके अलावा आरओ वाटर, सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में शिक्षण कार्य, नियमित मेडीकल चेकअप। उन्होने क्षेत्र के अभिभावकों से भ्रम न पडने की सलाह देकर अपने पाल्यों के सुनहरे भविष्य के लिए विधालय में प्रवेश दिलाने का आग्रह भी किया है।






