मथुरा : एसएसपी बबलू कुमार के निर्देशन एवं सीओ महावन प्रबलप्रताप सिंह के नेतृत्व मे थाना प्रभारी बल्देव सूरज प्रकाश शर्मा और कस्बा चौकी प्रभारी संतोष सिंह ने एक अपाचे बाइक तथा शराब की दुकान के सेल्समैन से मोबाइल लूटकर भाग रहे बदमाश करन निवासी बरौली, बल्देव को मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार,, पकड़े गए आरोपी के पास से लूटी गई अपाचे बाइक और मोबाइल तथा अवैध हथियार हुआ बरामद,,

पकड़े गए शातिर का क्षेत्र में है इतना खौफ की कोई ग्रामीण गवाही तथा पुलिस में शिकायत करने की नहीं जुटा पाता है हिम्मत,,
लूट के मामले में आगरा के खंदौली थाने से आरोपी चल रहा था वांछित,,आरोपी के पकड़े जाने के बाद क्षेत्रिय लोगों ने खुशी का इजहार करते हुए चुपके चुपके बांटी मिठाई,, यह आरोपी का ही खौफ है कि ग्रामीण खुशी का इजहार भी चार दीवारी में ही कर रहे हैं!!






