मथुरा :पुलिस लाइन में क्राइम मीटिंग के बाद एसएसपी बबलू कुमार की मौजूदगी में सीओ फायर संजय कुमार शर्मा ने आपातकालीन स्थिति में आग पर कैसे काबू पाया जाए ,,इसके लिए डेमों करते हुए फायर सिलेंडर से डीजल में आग लगाकर बुझाकर दिखायी,,

एसएसपी बबलू कुमार ने सभी होटल/ ढाबे, स्कूल, आश्रम समेत विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर फायर सिलेंडर लगवाने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक एवं सभी सीओ और थाना प्रभारियों को निर्देशित किया ,, एसएसपी ने कहा आवश्यकता पडने पर फायरकर्मी सभी लोगों को देंगे आग बुझाने का प्रशिक्षण ,इस दौरान एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह,, एसपी ग्रामीण आदित्य शुक्ला,, एसपी सुरक्षा, सीओ रिफाइनरी विनय सिंह चौहान,, सीओ सदर राकेश कुमार,, सीओ सिटी विजयशंकर मिश्र,, सीओ मांट जगवीर सिंह चौहान,, सीओ छाता चन्द्रधर गौड,, सीओ गोवर्धन जगदीश कालीरमण, सीओ महावन प्रबलप्रताप सिंह,,सीओ फायर संजय कुमार शर्मा और सभी थाना प्रभारी / चौकी प्रभारी रहे मौजूद !!






