स्थानीय वाहनों की टोल मुक्ति को लेकर तीन संगठनों ने दिया धरना

टोल अधिकारियों को दिया गया ज्ञापन
भरत लाल गोयल


——————————————
फरह। स्थानीय वाहनों को टोल मुक्त कराने के उददेश्य से रविवार को क्षत्रियमहोसना, करणीसेना और किसान लोकशक्ति यूनियन के पदाधिकारियों ने सयुंक्तरूप से महुअन टोल पर पहुंचकर धरना दिया। पदाधिकारियों ने टोलप्लाजा मैनेजर को इस बावत ज्ञापन भी सौंपा।
पदाधिकारियों का कहना था कि नियमानुसार बीस किलोमीटर तक की परिधि क्षेत्र को स्थानीय परिभाषा में माना गया है। लेकिन टोल पर आए दिन टोल को लेकर स्थानीय वाहनस्वामियो से अभद्रता और बदसलूकी की जाती है। उनसे हर बार टोल मांगा जाता है। जबकि कईयों के खेत घर टोल पार हैं तो कई लोग रोजाना फरह या मथुरा जाते हैं। उन्होने कहा कि टोल के नाम पर मोटा धन बसूला जा रहा है। जबकि उक्त पैसे का दुरूपयोग ज्यादा हो रहा है। टोल पर राहगीरों के लिए सुविधाएं भी मयस्सर नहीं है। अनशन पर बैठे लोगों ने एनएचएआई के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी भी की। उनकी मांग थी कि उनकी मांग नहीं मानी गई तो बडा आन्दोलन खडा किया जाएगा। अंत में टोल प्लाजा मैनेजर श्री तिवारी धरनास्थल पर आए और अनशनकारियों से सहानुभूति दर्शाते हुए उनका ज्ञापन लिया और कहा कि एनएचएआई को इस समस्या से अवगत कराया जा रहा है। इस मौके पर ठा केके सिंह, दीवान सिंह तरकर, मोनू तिवारी, सत्यप्रकाश, योगी ठाकुर, अशोक कुमार, राजेश एडवोकेट, राजकुमार, सुरेश सिंह चौहान प्रदेश अध्यक्ष क्षत्रिय महासभा, विनोद सिंह राणा महासचिव, अजयपाल सिंह जिलामहासचिव, अरूण चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*