———————————-
न्यूजटीम। पीडीयू समाचार
—————————————–
फरह। आगरा के नेहरू नगर स्थित राधाकृष्ण मन्दिर से गुरूवार शाम को प्रारम्भ हुई गोबर्धनधाम पदयात्रा का आज फरह में हर वर्ष की भांति ठहराव होगा।

श्री गिर्राज यमुना मुक्ति मण्डल महानगर के तत्वावधान में शुरू पदयात्रा का कारवां एक हजार से ज्यादा का है। पदयात्रा शुक्रवार यानी आज शाम को सेठप्रेमसुखदास भगत इंटर फरह पर विश्राम करेगी। भजन संगीत भी कालेज प्रांगण में होगा। 4 अगसत यानी शनिवार को यात्रा का पडाव गोबर्धन में होगा। सप्तकोसीय परिक्रमा के बाद अगले दिन यानी रविवार को प्रात गिर्राजजी का अभिषेक होगा। पदायात्रा में महिला बच्चे भी शामिल हैं। कस्बे में पदयात्रा के आगमन पर कस्बे के लोग उसका स्वागत करेंगें।






