दोस्तों के साथ नहाने गया युवक उफनती गोबर्धन ड्रेन में डूबा

– ग्रामीणों के गुस्से का गुबार पुलिस पर फूटा
– काफी देर बाद तलाशा जा सका मृतक का शव


न्यूज टीम। पीडीयू समाचार
—————————————
फरह। झुडावई का युवक अपने दो साथियों के साथ गुरूवार को परखम स्थित डंप पर गोबर्धन ड्रेन में नहाने गया था। नहाते वक्त उसकी ड्रेन में डूबकर मृत्यु हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस गौर गोताखोरों ने युवक का तलाश किया। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया।


हुआ यूं कि झुडावई का अमन पुत्र पदम सिंह उम्र 21 वर्ष अपने दो साथियों के साथ गुरूवार को परखम स्थित डंप पर गोबर्धन नहर में नहाने गया। उसे तैरना नहीं आता था। शौक शौक में वह भी अपने साथियों के साथ गहरे पानी में उतर गया। बताया गया कि पानी का इस समय ड्रेन में तेज बहाव चल रहा है। वह पानी के तेज बहाव को सहन नहीं कर सका और पानी में बह गया। सूचना पर मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंच गई। गोताखोर ड्रेन में उतारे गए। तैराक ग्रामीण भी उसमें कूदे। काफी मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद हो सका।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*