-घर जाते दुकानदार की पीट पीट कर की थी हत्या
न्यूज टीम। पीडीयू समाचार
——————————————

फरह। बुधवार को फरह पुलिस ने सीओ रिफाइनरी के निर्देशन में दुकानदार के हत्यारोपियों में से तीन को पकडकर जेल भेज दिया है। हत्यारोपियों में दो दुकानदार के पास स्थित मकान में रहते थे।
हुआ यूं कि पींगरी निवासी लच्छो उर्फ लक्ष्मनसिंह की कसबा स्थित रेलवे फाटक के पास रेडीमेड कपडां की दुकान है। 25 जुलाई को वह रात आठ बजे दुकान बंद कर अपने घर जा रहा था। गांव बिसू के समीप तीन बदमाशों ने उसे घेर लिया और उससे पैसे मांगने लगे। दुकानदार ने इसका बिरोध किया तो उसकी लाठी डण्डों से पीट पीटकर हत्या कर दी और शव को खेतों में फेंक दिया। घटना की रिपोर्ट फरह थाने में तभी दर्ज कराई गई थी। बुधवार को पुलिस ने हत्या आरोपी फरह रेलवे फाटक निवासी भूपेन्द्र पुत्र मुरारी लाल, राहुल पुत्र कालीचरन और दोलतपुर निवासी रवि पुत्र सोहन सिंह को गिरफतार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने उनसे वे 510 रूपए भी बरामद किए हैं जो उन्होने उससे लूटे थे।






