मथुरा। गुरूवार सुबह 8.45 बजे एडीएम वित्त एवं राजस्व रविंद्र कुमार महिला अस्पताल पहुंच गए। यहां मरीजों की कतार लगी थी। लेकिन न तो मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बी.लाल अपने दफतर में थे और न ही ओपीडी में कोई चिकित्सक।
एडीएम को देख लाइन में लगे मरीजों का गुस्सा फूट पड़ा। दर्द से कराह रहे मरीज और तीमारदारों ने बताया कि चिकित्सक अक्सर लेट आते है। ऐसे में कई बार मरीज की जान बचाने के लिए निजी अस्पतालों में जाना पड़ता है। एडीएम ने आॅपरेशन थियेटर, अस्पताल परिसर का निरीक्षण भी किया जहां जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे मिले।
एडीएम रविंद्र कुमार ने बताया सीएमएस की घोर लापरवाही है वो उनके निलंबन की संस्तुति डीएम से करेंगे। इसके अलावा गैरहाजिर चिकित्सक डॉक्टर शोभावती, अनीता जिंदल, कृष्णा शर्मा और स्टाॅफ के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। गैर हाजिर सीएमएस और डॉक्टर 9.30 बजे तक अस्पताल नहीं पहुंचे।







