न्यूज टीम । पीडीयू समाचार
—————————————
दो दिन बर्षात के बाद लगा कि सम्भवत अब गर्मी उडनछू हो जाएगी। लेकिन अब मौसम में उमस और गर्मी घुलने से लोगों का जीना मुहाल हो गया है।

रविवार को मौसम लुकाछुपी करता रहा। लोग गर्मी और उमसक े कारण घरों में पसीना पसीना होते रहे। बिजली के दिन में कुछ समय के लिए गुल हो जाने से और स्थिति जटिल नजर आई। बहरहाल कुछ भी हो, बर्षात ने किसानों के चेहरों पर चमक पैदा कर दी है। उनकी चरी और लोबिया में अब सिंचाई की जरूरत नहीं रही है।






