– राज्यस्तरीय डैड लिफिटंग प्रतियोगिता में झटके पदक

– कुरकन्दा की कोच आसमां अलवी के नेतृत्व में मथुरा ने किया नाम रोशन
भरत लाल गोयल, न्यूज एडीटर पीडीयू समाचार
——————————————
मथुरा। मथुरा के स्वं मोहनसिंह पहलवान स्टेडियम के खिलाडियों ने रविवार को मोदीनगर गाजियाबाद में हुई राज्यस्तरी पावरलिफिटंग चैम्पियनशिप में अलग अलग भार वर्ग में पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता का आयोजन महर्षि विधा मन्दिर इंटरकालेज में हुआ था, इसमें प्रदेशभर के खिलाडियों ने भाग लिया। मथुरा के 59 किलोग्राम भारवर्ग में मनोज गोला ने तीसरा स्थान जीता तो 66 किग्रा में राकेश सिंह ने स्वर्णपदक जीतकर प्रथम स्थान बनाया। इसी तरह 80 किगा्र भारवर्ग में राकेश कौशिक, 93 किग्रा में लोकेश बघेल ने क्रमश द्वितीय व प्रथम स्थान प्राप्त किया। जनपद टीम का नेतत्व कोच आसमां अलवी ने किया। टीम की शानदार सफलता पर गाजियाबाद पावरलिफिटंग संघ की ओर से कोच को आफिसियल ट्राफी देकर सम्मानित किया।
——————————————






