अब एलटी ग्रेड अध्यापक भर्ती परीक्षा 29 जुलाई को

– तीसरी बार परीक्षा तिथि आगे खिसकी
– उप्र लोकसेवा आयोग करेगा जीजीआईसी और जीजीआईसी में 10763 टीचर्स भर्ती

भरत लाल गोयल, चीफ न्यूज एडीटर पीडीयू समाचार 
——————————————
इलाहाबाद। अब उप्र लोकसेवा आयोग प्रदेश के जीआईसी और जीजीआईसी में एलटी ग्रेड वेतनक्रम में 10763 टीचर्स की भर्ती परीक्षा 29 जुलाई को आयोजित कराएगा। यह तीसरी बार परीक्षा तिथि आगे खिसकी है। बार बार परीक्षा तिथि बदलने से अभ्यर्थियों में निराशा भी पैदा हो रही है।
उप्र लोकसेवा आयोग ने पूर्व में 6 मई इसकी परीक्षा तिथि घोषित की थी, लेकिन हाईकोर्ट के आदेश पर हिंदी और कम्प्यूटर बिषय के साथ 2016 के आवेदकों को परीक्षा में शामिल करने के आदेश के बाद आयोग ने हाईकोर्ट के आदेश की पालना सुनिश्चित करने के लिए प्रस्तावित परीक्षा तिथि को बदलकर 24 जून निर्धारित कर दिया था। लेकिन इस बीच आयोग ने पीसीएस मेन्स परीक्षा का भी टाइमटेबल जारी कर दिया, इसमें एलटीग्रेड परीक्षा तिथि टकराने लगी। उस दिन पीसीएस की भी परीक्षा निश्चित कर दी। इस पर अभ्यर्थियों ने आयोग को आपत्तियां दर्ज कराईं। अंतत आयोग ने 24 जूून को प्रस्तावित अध्यापक भर्ती को स्थगित करते हुए पुन 29 जुलाई इसकी परीक्षा तिथि निश्चित की है। आयोग द्वारा बार बार हडबडी मंे लिए जा रहे निर्णयों से अभ्यर्थियामें निराशा बढ रही है। आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर अभ्यर्थियों ने आयोग का घेराव भी किया था। परीक्षा में शामिल होनेवाले अभ्यर्थियों का कहना है कि 29 जुलाई को आयोग ने परीक्षा दिनांक घोषित कर तो दी है, लेकिन अभी स्पष्ट कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। बता दें कि इन पदों पर सपा शासन में दिसम्बर 2016 में आवेदन मांगे गए थे। लेकिन भाजपा सरकार आते ही भर्ती प्रक्रिया को आयोग के हवाले कर दिया गया। तब से भर्ती प्रक्रिया फुटबाल बन गई है।
——————————————
अभी न याचियों के आवेदन मांगे, न हिंदी बिषयधारकों के
एलटीग्रेड टीचर्स भर्ती में शामिल करने के लिए आयोग ने हाईकोर्ट के निर्णय के बाद न तो 2016 के याचियों के अभी तक आवेदन मांगे है न हिंदी व कम्प्यूटर बिषय को लेकर परीक्षा में बैठने वाले आवेदकों से ही आवेदन लिए गए हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि अभी तक तो उनकी उम्मीदवारी भी सुनिश्चित नहीं हुई हैं। तब वे परीक्षा की तैयारी कैसे करें।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*