पीडीयू समाचार

फरह। ब्लाॅक के गांव झंडीपुर में बुधवार को दो बजे अचानक दो बुर्जियों में आग लग गई। पास में ही पशु भी बंधे थे। गर्मी की वजह से आग और तीव्र होती चली गई। ग्रामीणों को पता लगी तब तक दो बुर्जी जलकर राख हो गई, वरन तीन भैंस भी आग की चपेट में आ गईं। इनमें से एक भंैस आग के गोलों में समा गई। काफी देर तक भूसा आग का ज्वालामुखी बना रहा । सालभर के लिए अपने पशुओं के लिए तिनका तिनका कर एकत्रित किया भूसा जलकर वर्बाद हो गया तो किसान की आंखों में आंसू छलछला गए। उसे अपनी भैंस के मरने का भी दुख था। ग्रामीणों का कहना था कि दुख इस बात का रहा कि सूचना पर न तो दमकल गांव पहुंची न पशु चिकित्सक पहुंच सके। यदि समय से भैंस को इलाज मिल जाता तो वह बच सकती थी। इसके अलावा अन्य दो भंैसे भी काफी जल गईं। उनको इलाज मुहैया नहीं हो सका।







