MATHURA : एक्सप्रेस-वे पर हादसा, बस डिवाइडर से टकराकर अंडरपास के नीचे जा गिरी

थाना यमुनापार क्षेत्र अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे पर बुद्धवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया । आगरा से नोएडा जा रही बस डिवाइडर से टकराकर अंडरपास के नीचे जा गिरी । जिससे बस में सवार 1 दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए ।  मौके पर पहुंची  पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा । आए दिन तेज रफ्तार दौड़ रहे वाहन डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं । जिसमें लोगों की जानें भी जा रही है  । बुद्धवार सुबह तड़के भी ऐसा हादसा हुआ। लखनऊ से दिल्ली जा रही बोलवो  बस डिवाइडर से टकराकर नीचे जा गिरी। हादसा इतना भयंकर था आसपास के लोग आवाज सुनकर दंग रह गए ।और घटनास्थल की ओर दौड़ पढ़े ।बताया गया है कि बस में करीब 42 सवारी थी जो लखनऊ से दिल्ली की ओर जा रहे थे ।  जिसमें 1 दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए ।वहीं दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है ।हादसे का कारण  ड्राइवर को नींद आना भी बताया जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*