– तीन को पीट पीटकर किया लहूलुहान
– रूनकता से गोबर्धन मंडी जा रहे थे आधा दर्जन लोग
न्यूज डेस्क। पीडीयू समाचार

——————————————
फरह। बीते दिनो महुअन टोल पर रूनकता के मंडी जा रहे व्यापारियों को लाठी डण्डों से बुरी तरह धुना। मारपीट में तीन के सिर फूट गए। लेकिन पुलिस ने भी उनकी नहीं सुनी।
हुआ यूं कि बीते दिन सुवह छह बजे रूनकता के फहीम, अरसद व अन्य चार व्यापारी अपने ट्रक से गोबर्धन की मंडी जा रहे थे। महुअन टोल पर जैसे ही उनका ट्रक पहुंचा। आगरा मथुरा साइड की लेन चार पर उनकी वन साइड टोल पर्ची काट दी। उन्होने दोनों साइड की टोल पर्ची देने को वहां तैनात टीसी से कहा था। दोनों से विवाद बढ गया। वे दोनों ओर की टोल पर्ची कटाने पर अडे हुए थे। एक तरफ की जो टोल पर्ची उनको दी गई थी, उनका कहना था कि उस पर्ची को निरस्त कर दोनों तरफ की पर्ची उनकी बना दी जाए। इस पर टोल पर तैनात कर्मचारियों ने मना कर दिया। इस पर दोनों ओर से तूतू मैं मैं हो गई। देखते देखते तैनात गार्डों ने व्यापारियों पर लठ बरसाना शुरू कर दिया। इसमें तीन व्यापारी घायल हो गए। उनके सिर फूट गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। लेकिन व्यापारियों की पीडा सुने बिना लौट गई। घायल व्यापारियों का कहना था कि उनको दोष इतना था िकवे दोनों तरफ की टोल पर्ची मांग रहे थे। जबकि टीसी ने बिना सुने एक तरफ की पर्ची उनको दे दी थी। वे उसको निरस्त कर पुन पर्ची मांग रहे थे। दूसरी ओर टोल पदाधिकारियों का कहना है कि टोल पर उन व्यापारियों ने अभद्रता की थी।






