फरह स्थित सचदेवा इंजीनियरिंग कालेज का गया था बुलन्दशहर टूर

——————————————
भरत लाल गोयल, न्यूज एडीटर पीडीयू समाचार
—————————————–
फरह। सचदेवा इंस्टीटयूट आफ इंजीनियरिंग के बीटेक तृतीय और चतुर्थ बर्ष के छात्रों ने नरौरा पहुंचकर परमाणु केन्द्र की विविध इकाईयों की तकनीकि जानकारी हासिल की।
केन्द्र पर कार्यरत जेपी राज ने प्रजेन्टेशन के माध्यम से स्टूंडेंटस को नाभिकीय ऊर्जा, विकरण सुरक्षा और केन्द्र पर होने वाली विभिन्न प्रकार सुरक्षा के बारे में बताया। उन्होने बताया कि पहले सरंक्षा , फिर उत्पादन। इस आदर्श के साथ केन्द्र का परिचालन किया जाता है। हर जरूरतमंद तक बिजली पहुंचाना भी उनका ध्येय है। छात्रों ने लघुवृत्तचित्र के माध्यम से भी नरौरा परमाणु केन्द्र के बारे में सीखा और यूरेनियम द्वारा बिधुत उत्पादन की प्रक्रिया को समझा। इस अवसर पर केन्द्र का इतिहास भी छात्रों को बतायागया। यह भी बताया कि प्रत्येक रियक्टर की उत्पादन क्षमता 22व मेगावाट है और केन्द्र पर 1300 कर्मचारी कार्यरत हैं। तत्पश्चात छात्रों ने पर्यावरण सर्वेक्षण प्रयोगशाला का भ्रमण किया और सेंसर के माध्यम से पानी,मृदा और पौधों के नमूने एकत्रित करने की विधि सीखी। इस दौरान कालेज के छात्रों ने कन्ट्रोलरूम का भी अवलोकन किया व टर्बाइन तथा जनरेटर के माध्यम से बिधुत उत्पादन की प्रक्रिया को समझा। कांची सिंह द्वारा छात्रों को निर्देशित किया गया। संस्थान चेयरमेन सुधीर सचदेवा ने छात्रो ंके औधोगिक भ्रमण सम्पन्न कराने के लिए नरौरा परमाणु शक्ति केन्द्र की टीम को धन्यबाद ज्ञापित किया। टूर में कालेज टीचर व्योम कुलश्रेष्ठ, मोनिका परमार आदि भी मौजूद रहे। टूर में सहायक निदेशक डा एके सिंह, डा पंकजशर्मा, मोहित गहरवार, देवेन्द्र सिंह, संजीवसिंह आदि का बिशेष सहयोग रहा।






