– नौ अध्यापक अध्यापिकाओं ने दाखिल किए थे नामांकन

– एक के पर्चा वापस लेने के कारण सभी निर्विरोध हुए निर्वाचित
न्यूज पीडीयू समाचार
भरतलाल गोयल
——————————————
फरह। सोमवार को ब्लाॅक संसाधन केन्द्र पर पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ की कार्यकारिणी का गठन किया गया, इसमें सभी पदाधिकारी पहलीबार निर्विरोध निर्वाचित हुए।

शिक्षक संघ के चुनाव पर्यवेक्षक उपेन्द्र पचेरा एवं श्रीमती शक्तिसिंह राणा रहीं। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं संयुक्तंत्री और कोषाध्यक्ष आदि पदो ंके लिए नौ टीचर्स ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसमें से टीचर कृपाशंकर द्वारा अपना नामांकन वापस लेने के कारण सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हो गए। इनमें लोकेन्द्र मिश्रा अध्यक्ष, नरेशचंद शर्मा बरिष्ठ उपाध्यक्ष, रमेशंचंद मंत्री, देवेन्द्र कोषाध्यक्ष, श्रीमती गीता कुमारी रिजर्व महिला उपाध्यक्ष, श्रीमती पूनम गर्ग उपाध्यक्ष सामान्य महिला, श्रीमती अनुराधा संयुक्तमंत्री, डा नरेन्द्र सिंह उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए। दोपहर तक नामांकन का दौर चला। दो बजे बजे परिणाम घोषित किया । अंतत परिणाम वही आना था, जिसकी उम्मीद थी। औचपचारिक घोषणा के बाद बीआरसी का माहौल परिवर्तित हो गया। स्वागत और मिठाई के लम्हे छा गए। इस मौके पर अतुल सारस्वत, जिलाध्यक्ष जूनियर शिक्षक संघ, हेमराजसिंह, वीरेन्द्र कुशवाह, मनीष कुमार, वीरेन्द्र कुमार, प्रेमचंद, निर्मला, कुसुमलत गौतम, कल्पना, अनीता, राजवाला, आयशा, कमलेश चैहान, लक्ष्मीनारायण, मनोजशर्मा, रमेशप्रतापंिसंह, डोरीलाल, योगेश उपाध्याय,हेमन्तशर्मा, उमाशंकर,एबीआरसी मानसिंह , योगेन्द्र चाहर,देववृत्त बिधूडी, पूर्व एबीआरसी तेजवीरसिंह, हरजीत सिंह, सुरेश , राजेन्द्र, नेत्रपाल, राजकुमार आदि मौजूद थे।






