– एडीओ पंचायत को दिया 11 सूत्रीय मांग का ज्ञापन
– चेतावनी, नहीं सुनी उनकी पुकार तो राजीव भवन पर आमरण अनशन

—————————————–
भरत लाल गोयल, न्यूज एडीटर पीडीयू समाचार
——————————————
फरह। सोमवार को ब्लाॅक की पंचायतों के प्रधान संगठन के अध्यक्ष की अगुवाई में अधिकारियों की मनमानी के खिलाफ अनशन पर बैठे। उन्होने एडीओ पंचायत को इस बावत एक 11 सूत्रीय मांग युक्त ज्ञापन भी सौंपा।
प्रधान संगठन के ब्लाॅक अध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में दर्जनों प्रधानों ने जनपद के आला अधिकारियों की तानाशाही के खिलाफ ब्लाॅक पर प्रतीकात्मक धरना दिया और नारेबाजी भी की। प्रधानांे का कहना था कि देश और दुनियां आगे बढ रही है। अधिाकारी उनको वापस पुराने वाले समय में ले जाना चाहते हैं । जनपद में पंचायत को मिलने वाले बजट से इंटरलाकिंग खरंला प्रतिबंधित कर दिया है और आदेशित किया है कि शासन का इस संबंध में जीओ भी है। प्रधान इंटरलाकिंग कार्य नहीं करा सकेंगे। प्रधानों का कहना है कि शासन का जीओ है तो प्रधानों को दिखाने में क्या परेशानी है। आज तक उनको कोई शासनादेश नहीं दिखाया गया है। राशनडीलर बिना प्रधानों के संज्ञान के ही राशन का उठान कर लेते हैं और उसको फर्जी तरीके से बांट भी देते हैं।

इस मामले में प्रधानों को अधिकार प्रदान किए जाएं। जो विकास कार्य पंचायतों में अभी तक कराए गए हैं, उनका भुगतान कराया जाए। सफाई कर्मचारी पंचायत में जमीनी स्तर पर रहे। पेंशन योजना, शादी अनुदान सहित 11 मांगसूत्रीय ज्ञापन एडीओ पंचायज संतोष कुमार सिंह को प्रधानों ने दिया और कहा कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी गईं तो वे एक सप्ताह बाद राजीवभवन पर धरना देंगे। इस मौके पर प्रधान अनूपसिंह, डा लाखन, मलिकपुर प्रधान मनवीर,गढीरामबल- मनीष कुमार ओझा, दौलतपुर- निहालदेवी, सनौरा- हरिशंकर दीक्षित, चन्द्रभान- चिंतामणि, शहजादपुर- नन्दकिशोर, कबायला- भजनलाल, किरारई- रमेशचंद, बडौदा मशरखपुर- विजयसिंह, बलरई- नन्दकिशोर, लुहारा- नाहरसिंह, सरूरपुर- साहबंिसंह, आंवला सुल्तानपुर- राजनसिंह, झुडावई- कप्तानसिंह आदि प्रधान मौजूद थे।







