मृत गौवंश को देख आगरा के गांव सींघना के ग्रामीण भडके

– मौके पर कई थानों का पुलिसबल पहुंचा


– जेसीबी से गडडा खोदकर दफनाया गया 16 गाय और बछडों को
भरत लाल गोयल, न्यूज एडीटर पीडीयू समाचार 
—————————————
मथुरा/आगरा। रविवार की सुवह आगरा के सींघना गांव के ग्रामीण गांव में 16 मृत बछडों औ गायों को देख भडक गए। उनहोने तुरन्त पुलिस को मौके पर बुला लिया। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ग्रामीणों को समझाया और जेसीबी से गडडे खुदवाकर मृत गायों को दफना दिया।
हुआ यूं कि गांव के कुछ ग्रामीण रविवार की सुवह जैसे ही जंगल को निकले तो उन्हे हाईवे को जोडने वाले मार्ग पर 14 बछडे और 2 गायें मृत अवस्था में दिखीं। उनहोने अन्य ग्रामीणों को मृत गौवंश के बारे में बताया। देखते देखते अन्य तमाम ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना पर गौरक्षा दल के पदाधिकारी भी गांव पहुंच गए। गाय और बछडों की दम घुटने के कारण मौत प्रतीत हो रही थी। हालांकि आगरा से वेटरिनरी डाक्टर्स को भी बुलाया। गायों का पोस्टमार्टम कराया गया। ज्यादातर गौव्ंाश की दम घुटने के कारण मौत हुई थी। इस पर ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। ग्रामीणों का कहना है कि गौतस्कर रातभर गायों की तस्करी करते हैं। पुलिस के चंद लोग उनसे मिले हुए होते हैं। इस लिए वे सहज तरीके से अपने वाहन को गंतव्य को ले जाते हैं। ग्रामीणों का बवाल देख मौके पर आठ दस थानों की पुलिस भी गांव पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने शांतिव्यवस्था बनाते हुए मृत गौवंश को पास के खेत में ही दबा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि रात में गौतस्कर मृत गौवंश को गांव में फेंक गए हैं। लोगों का मानना है कि गौतस्कर कंटेनर आदि में गायों और बछडों को ठूंस ठूंसकर ले जाते हैं। कई बार पुलिस ने गायों और बछडों से भरे कंटेनर पकडे भी हैं। ऐसे ही गौतस्कर मृत बछडों और गायों से भरे कंटेनर को शनिवार की रात गांव के किनारे खाली कर गए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*