बल्देव बिजली घर अव्यवस्थाओं का बोलबाला

बलदेव बिजली घर में सूने पड़े कम्प्यूटर, कर्मचारी कार्य से नदारद

-बेलगाम हुए बिजलीकर्मी
बलदेव, तुलसीराम:  बलदेव बिजली घर पर अव्यवस्थाओं के चलते हर कोई परेशान है। बिजली घर के खुलने और बंद होने का कोई निर्धारित समय नहीं हैं। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के गृह जनपद के अधिकांश बिजलीघर राम भरोसे ही चल रहे हैं।
बिजली घर पर कर्मचारी अपनी हाजिरी लगा कर के गायब हो जाते हैं। 12 बजे के बाद बिजली घर के सभी कार्यालयों के दरवाजे बंद दिखाई देने लगते हैं। एसडीओ से लेकर छोटे कर्मचारी कई-कई दिनों तक बलदेव बिजली घर पर नहीं आते, जिसके कारण उपभोक्ताओं को अपनी समस्याओं का निराकरण कराने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। आज जब हमारे संवाददाता इस संदर्भ में तहकीकात करने कार्यालय पहुंच। जब कर्मचारी से बिजली घर में चल रही अनियमित्ताओं के बारे में पूछना चाहा तो उसने मीडिया कर्मी के साथ अभद्रता करते हुए जवाब दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*