– मोदी सरकार पं दीनदयाल के आदर्शों पर काम करने वाली गरीबों की सरकार
भरत लाल गोयल, न्यूज एडीटर पीडीयू समाचार
——————————————

फरह। सांसद हेमामालिनी ने कहा कि स्थानीय लोगों के लिए टोल माफ कराने का पूरा प्रयास उनके स्तर से किया जाएगा। मथुरा जनपद को खारे पानी की समस्या से भी जल्द निजात भी दिलाई जाएगी।
श्रीमती हेमामालिनी रहीमपुर के जूनियर हाईस्कूल में आयोजित पार्टी केे राष्ट्रीय सुराज अभियान- जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रही थीं। उन्होने कहा कि मथुरा उनकी कर्मभूमि रही हैं। यहां के लोगों से उनका पहले से जी जुडाव रहा है। उन्होने कहा कि कृष्ण की इस बृजभूमि में लोगों की परेशानी उनको विचलित कर देती है। लेकिन कुछ काम पूर्व में ही हो सकते थे, लेकिन पहले की सरकारों ने बृज के लिए कुछ नहीं किया। उन्होने कहा कि उन्होने रावल गांव को गोद लिया है। वहां पानी की समस्या के लिए तीन टंकिया लगाई गई हैं। अब गांव को स्वच्छ और ताजा पानी पीने को मिल रहा है। उनहोने कहा कि ऐसी प्लानिंग के तहत पूरे जनपद को खारे पानी से मुक्त किया जाएगा। उनहोने कहा कि उन्होने राज्यसभा सदस्य के सहयोग से छह करोड रूपए की जनपद में पेयजल योजना को मूर्तरूप दिया है, लेेकिन ये प्रयास अभी नाकाफी हैं। उनहोने बरिष्ठ भाजपा नेता ठा सुल्तान सिंह की मांग पर फतिहा कट पर अंडरपास बनवाने के लिए ग्रामीणों को पूरा भरोसा दिलाया और कहा कि उनहोने जनपद में कई अंडरपास बनवाने के लिए सडक परिवहन मंत्री को कहा था। वे अंडरपास बन भी चुके हैं। उनहोने कहा कि मोदी और योगी के नेतृत्व में केन्द्र और राज्य सरकार पं दीनदयााल उपाध्याय के आदर्श पर कार्य कर रही हैं। गरीबों के हित में फैसले लिए जा रहे हैं। बिधायक पूरनप्रकाश ने कहा कि ग्रामीणों के खेतो ं के लिए पानी भी मिलेगा और रहीमपुर और आसपास के गांवों के लिए पानी की समस्या के निदान को पाइपलाइन बिछवाई जाएगी। इससे पूर्व जिलाध्यक्ष चै तेजवीरसिंह ने केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रहीं उज्ज्वला, ओडीएफ, बीमा व पेंशन सहित विभिन्न योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी प्रदान की। बरिष्ठ नेता पदम सिंह द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किए गए। पार्टी नेता ठा सुल्तान सिंह द्वारा माइनरों में टेल तक पानी न पहुंचने, क्षेत्र में खारा पानी होने और फतिहा तिराहा पर अंडरपास बनवाने की मांग सांसद से उठाई। सांसद हेमा मालिनी अपनी अपनी शिकायतों को लेकर आए ग्रामीण महिला और पुरूषों से भी मुखातिब हुईं और उनको समस्या समाधान का आश्वासन दिया। बिधायक निधि से बनने वाले दीनदयालधाम में स्वागत गेट का भी सांसद ने उदघाटन किया।

कार्यक्रम का संचालन महीपालसिंह ने किया। इस मौके पर गोबर्धन विधायक ठा कारिंदा सिंह, दीनदयालधाम स्मारक समिति के निदेशक राजेन्द्रसिंह , तरूण सेठ, नरेन्द्र कुमार, नरेन्द्र सैनी, फरह चेयरमेन केके पचैरी, पप्पू पचैरी, बृजमोहन गौड, जगमोहन पाठक, हीरालाल, मंडलअध्यक्ष लालसिंह आदि मौजूद थे।
—————————————–







