PDU news-कासगंज में एक परिवार की महिला समेत तीन लोगांें की पीट- पीट कर हत्या

– वेकाबू भीड ने सहावर- गजंडुंडवारा मार्ग पर लगाया जाम, डीइआईजी मौके पर
भरत लाल गोयल, चीफ एडीटर पीडीयू समाचार चैनल


—————————————–
कासगंज। कस्बे में डकैती के दौरान हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अवापुर कस्बे के बाद सहावर में डकैतों ने डाका डालकर महिला समेत तीन लोगों को पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया। गुस्साए लोगों ने शुक्रवार को पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता के खिलाफ नारेबाजी ही नहीं की वरन सीओ सहावर की गाडी पर पथराव भी किया। उन्होने सहावर – गजंडुंडवारा मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों के आक्रोश और दिनदहाडे ट्रिपल मर्डर की खबर पर डीआईजी मौके पर पहुंच गए। उन्होने पुलिस को त्वरित बदमाशों की गिरफतारी के आदेश किए ।


सहावर थाने के नवी नगर में एक ग्रामीण के घर में बदमाशों ने दिनदहाडे डकैती डाली और घर में मौजूद तीन लोगों को पीट पीट कर मार डाला। दिनदहाडे तीन हत्याओं से क्षुब्ध ग्रामीणों ने सीओ की गाडी पर पथराव किया। एक टीवी चैनल के पत्रकार को भी गुस्साई भी ड का शिकार होना पडा। अंतत सुनवाई न होने पर ग्रामीणाों ने गजंडुडंवारा मार्ग पर जाम लगा दिया। मौेके पर डीआईजी पहुंच गए। उन्होने स्थानीय पुलिस को बदमाशों की गिरफतारी के सख्त निर्देश दिए हैं ओर इस संबंध में पुलिस टीमें भी गठित की हैं। अभी ग्रामीणों का प्रदर्शन जारी है।
——————————————
कमिश्नर कल बलरई- झंडीपुर में
फरह। आगरा कमिश्नर कल यानी शनिवार को फरह ब्लाॅक के गांव बलरई और झंडीपुर के विकास कार्यो ंका मुआयना करेंगे। कमिश्नर के आगमन को लेकर ब्लाॅक कर्मचारियों की तैयारियां दिनभर चलीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*