PDU news-मां- बेटी का हत्यारा फरह पुलिस ने किया गिरफतार

आगरा सीजेएम कोर्ट से भी जारी थे आरोपी के खिलाफ गैरजमानती वारंट


——————————————
फरह। मां- बेटी के हत्यारे झुडावई के इन्द्रदेव उर्फ इन्द्रजीत को फरह पुलिस ने कडी मशक्कत के बाद गांव से गिरफतार कर जेल भेज दिया है।
गंाव का इन्द्रदेव उर्फ इन्द्रजीत ने जमीनी विवाद में सन 2011 में अपनी मां और बेटी की सोते समय धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी थी। जबकि घटना की रिपोर्ट अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई गई थी। पुलिस जांच में इन्द्रदेव व उसकी पत्नी मां प्रेमवती और बेटी पूजा के कातिल निकले। पुत्र पवन ने फरह थाने में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस गिरफतारी से बचने के लिए वह पत्नी सहित घर से गायब हो गया। इसी बीच इसने आगरा में पुलिस दल पर भी जानलेवा हमला बोल दिया। इस क्रम में इसके खिलाफ सीजेएम कोर्ट आगरा ने गैरजमानती बारंट जारी कर दिए। थाना पुलिस ने एसओ आजादपाल सिंह के नेतृत्व में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी इन्द्रदेव उर्फ इन्द्रजीत को झुडावई से गिरफतार कर लिया। आरोपी शुरू में पुलिस दल को देखकर भागने लगा। लेकिन पुलस ने दौडकर उसे पकड लिया। इस दौरान एसओ के हाथ में चोट भी आ गई। पुलिस टीम में चैकी प्रभारी ओल विपिन भाटी, एसआई अमित कुमार, कांस्टेबल दिलीप कुमार, अक्षयधामा, विपिन गौतम आदि लोग मौजूद थे।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*