धर्म सदमार्ग पर चलने की प्रेरणा देता हैः ब्लाॅक प्रमुख

महुअन में सीताराम के मन्दिर का किया उदघाटन

न्यूजटीम पीडीयू समाचार 

——————————————

फरह। ब्लाॅक प्रमुख नरेन्द्र सोलंकी ने कहा कि धर्म हमेशा सदमार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। अंधविश्वास धर्म नहीं है। ज्ञान के चक्षु धर्म के मार्ग हैं।

ये उदगार उन्होने महुअन में सीताराम मन्दिर के उदघाटन के अवसर पर कही। उनहोने कहा कि धर्म पुण्य समाज को कुशल तरीके से चलाने का सिस्टम हैं। लोग धर्म से मर्यादित होते हैं। लेकिन यह अपने सही रूप में होना चाहिए। इस अवसर पर श्री सोलंकी ने पुराने महादेव मन्दिर के समीप सीताराम मन्दिर के निमार्ण का उदघाटन करते हुए चार ईंटे नींव में रखीं। मन्दिर निर्माण गांव के ही खेमचंद गोयल द्वारा कराया जा रहा है। बता दें कि गांव में शिव, हनुमान और राधाकृष्ण व अन्य देवी देवताओं के मन्दिर तो बने हैं । लेकिन यह मन्दिर सीताराम मन्दिर की काफी समय से खल रही कमी को पूरा करेगा। कार्यक्रम में दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*