बिजनौर के जंगल में एसटीफ ने बाघ का शिकार करते दो बावरिया पकडे

 

– एक बाघ की छह फुट लम्बी खाल और हडिडयां की बरामद

– वन्यजीव जन्तु संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत भेजा जेल

—————————————–

भरत लाल गोयल

—————————————

पीडीयू समाचार। बिजनौर

बिजनौर और नगीना के जंगल के बफर एरिया में एसटीएफ और वाइल्उ लाइफ की संयुक्त कार्यवाही में बाघ का शिकार करते दो लोगों को पकडा है।

एसटीएफ को सूचना मिल रही थी कि बफर एरिया में बाघों का शिकार किया जा रहा है। क्यों कि तीन बार पहले भी शिकारी पकडे जा चुके हैं। बीती रात बिजनौर और नगीना के जंगल में एसटीएफ व वाइल्ड लाइफ की संयुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुए हरियाणा के बावरिया गिरोह के दो लोगों को पकडा है। इनसे बाघ की हडिडयां और छह फुट लम्बी चीता की खाल भी बरामद की है। एसटीएफ जिला अधीक्षक अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि हरियाणा के दो लोगों को बाघ की खाल और हडिडयों समेत गिरफतार किया है। सम्भवत ये लोग काफी समय से शिकार कर रहे थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*