– इनविजिलेटर को भी हडकाया तो सचल दल पर भी हुआ छात्र हावी
– पूरा कालेज चला गया बैकफुट पर

——————————————
न्यूज टीम। पीडीयू समाचार
फरह। डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा समाप्ति के बाद अब तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं प्रारम्भ हो गई हैं। पूरे जनपद में पांच परीक्षा केन्द्र निर्धारित किए गए हैं, इनमें से दो फरह में बने हैं।
परीक्षा के दूसरे दिन सूर्या बीएड कालेज में डायट के छात्र परीक्षा दे रहे थे। द्वितीय पाली में गणित के पेपर में केन्द्र पर हंगामा रहा। कमरा नं 7 में एक परीक्षार्थी तो इनविजिलेटर पर हावी हो गया। उससे अभद्रता कर डाली। सचलदल में दघैंटा के हाईस्कूल बिधालय के प्रधानाध्यापक अखिलेश यादव और एक अन्य अध्यापिका तैनात थी। हंगामा सुनकर वे कक्ष में पहुंचे तो उनके साथ भी छात्र बदतमीजी पर आ गया। काफी देर तक हंगामा रहा। गुस्साए प्रिंसीपल ने कालेज चेयरमेन संजीव अग्रवाल को भी अवगत कराया और कहा कि परीक्षाओं के नाम पर मजाक हो रहा है, वे ऐसा नहीं होने देंगे। वे इस बावत रिपोर्ट प्रेषित करेंगे। उनको सबसे खराब स्थिति उक्त परीक्षा केन्द्र पर देखने को मिल रही है। इस दौरान हिमांश रावत और सूर्याकांत शर्मा भी रहे।
——————————————
एक सवाल आया गलत
तृतीय सेमेस्टर के मैथ पेपर में एक सवाल गलत आयाथा। नवें नम्बर के सवाल को विषय विशेषज्ञों ने गलत बताया है।
——————————————
डीएलएड प्रथम सेमेस्टर के संस्कृत पेपर में सभी को पास कराने की तैयारी
मथुरा। डीएलएड प्रथम सेमेस्टर के संस्कृत के पेपर में सभी छात्रों को बोनस अंक देकर पास कराने की तैयारी की जा रही है। सूत्रों के अनुसार डायट को इस पेपर में अपनी गलती का अहसास हुआ है। बताया गया है कि पेपर आउट आफ सिलेबस दिया गया था। दरअसल प्रथम सेमेस्टर के पेपर में तृतीय सेमेस्टर का सिलेबस दे दिया गया था। इससे छात्रों को उसे हल करने में परेशानी भी आई। आउट आफ सिलेबस पेपर देख छात्रों के हाथ पांच फूल गए। छात्रों ने आन्दोलन करने की धमकी भी दी। डायट को अपनी गलती का अहसास हुआ तो सूत्रों के अनुसार छात्रों को पास कराने का कोई रास्ता निकाला जा रहा है। सूत्रों की मानें तो यह रास्ता बोनस अंकों से होकर ही गुजरेगा।






