आगरा/ मथुरा। न्यूज पीडीयू समाचार
भरतलाल गोयल,चीफ एडिटर- PDU समाचार

—————————————
आगरा मथुरा और अन्यत्र कई स्थानों पर मेवाड के गौरव महाराणा प्रताप की जयंती बडी धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।
आगरा के सिकन्दरा में अन्तर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन के तत्वावधान में महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की मुख्यअतिथि फाउंडेशन की उपाध्यक्ष प्रवीन राजावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होने कहा कि महाराणा के गौरव को देश को भुलाना नहीं होगा। उनका एक एक कतरा देश के काम आया। उन्होने मरते दम तक मुगलों के सामने सिर नहीं झुकने दिया। उन्होने जल ही जीवन पर वाटर सेविंग का भी संदेश दिया। उन्होेने फाउंडेशन के बारे में भी महिलाओं को जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान बृजप्रांत सचिव रंजना पंवार, कोषाध्यक्ष वंदना परिहार, पूनम पुंढीर, आरती परमार, ज्योति सिसौदिया, मिथलेश भदौरिया, रीतासिंह आदि मौजूद रहीं।
मथुरा में भी क्षत्रिय सेना के पदाधिकारियों ने महाराणाप्रताप की जयंती धूमधाम से मनाई। फरह में बज क्षत्रिय महासेना के पदाधिकारी सुरेश चैहान, ठा केके सिंह, गौरव आदि दर्जनों पदाधिकारियों ने बीज गोदाम में एकत्रित होकर मेवाड के गौरव महाराणाप्रताप की जयंती भव्य तरीके से मनाई और उनके कृतित्व और व्यक्तित्व से प्रेरणा लेने को कहा । इसके अलावा मथुरा के विभिन्न कस्बों में भी मध्यकाल के शूरवीर शौर्य से परिपूर्ण इतिहासपुरूष को नमन किया गया। इस मौके पर विभिनन कार्यक्रम भी आयोजित किए गए थे।






